{"_id":"5daa08f48ebc3e014f25f56f","slug":"prisoner-will-make-candle-kahkra-news-mrt4492790184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर घरों को रोशन कराएंगे जेल के बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर घरों को रोशन कराएंगे जेल के बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर घरों को रोशन कराएंगे जेल के बंदी
खेकड़ा (बागपत)। जिला कारागार के बंदी जेल से ही उजाले की नई इबारत लिखेंगे। जेल के बंदियों द्वारा तैयार की जाने वाली मोमबत्तियां जिले के प्रमुख बाजारों में बेची जाएंगी। इन मोमबत्तियों से दिवाली पर कई घर रोशन होंगे। इस तैयारी का मकसद यही है कि अन्य लोगों की तरह कारागार के बंदी भी रोशनी के त्योहार से जुड़ सकें और उनका भी त्योहार की खुशियों में योगदान हो।
इन्हीं प्रयासों के लिए शुक्रवार को जिला जेल में नोएडा से आई एनजीओ की टीम ने बंदियों को मोमबत्ती बनाना सिखाया। बंदियों ने दीपावली पर आकर्षक मोमबत्तियां तैयार करने का प्रशिक्षण लिया। नोएडा के एनजीओ हयूमैन टच फाउंडेशन की प्रशिक्षक डॉ. उपासना सिंह ने बंदियों को मोमबत्तियां बनाना सिखाया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बंदियों के सुधार की प्रक्रिया के तहत यह पहल की गई है। जेल में बंद कई बंदी कलात्मक प्रतिभा के धनी हैं। उनकी इसी प्रतिभा का सदुपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर जेलर आकाश शर्मा समेत अनेक बंदी मौजूद रहे।