{"_id":"67a8f26cee850f22e40fb847","slug":"prisoner-injured-in-jail-attack-dies-in-meerut-medical-baghpat-news-c-28-1-bag1001-126241-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जेल में हमले में घायल बंदी की मेरठ मेडिकल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जेल में हमले में घायल बंदी की मेरठ मेडिकल में मौत
Sun, 09 Feb 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जेल में अलाव की जलती लकड़ी के हमले में घायल बंदी महबूब (48) निवासी लाइनपार बस्ती की रविवार को मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसका पता चलते ही महबूब के परिवार वाले मेरठ रवाना हो गए।
कस्बे की लाइनपार बस्ती का रहने वाले महबूब के खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वारंट होने पर 30 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया कि शुक्रवार को महबूब जेल में ही काम कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोघट के हत्यारोपी सावेज के साथ उसकी कहासुनी हो गई।
इस पर सावेज ने जेल में जल रही अलाव की लकड़ी उठाकर महबूब के सिर पर वार कर दिया। इसमें महबूब गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल महबूब का जेल के अस्पताल में उपचार कराया, वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद से मेरठ मेडिकल में घायल महबूब का उपचार कराया जा रहा था, जिसकी आठ दिन उपचार के बाद रविवार को मौत हो गई। उधर, घटना के बाद जेल प्रशासन की तरफ से हमलावर बंदी सावेज के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। इसकी पुष्टि जिला जेल के जेलर राजेश कुमार राय ने भी की।
-- -- -
अफसरों ने शुरू की जांच
खेकड़ा। जिला जेल में शनिवार को कैदी विकास उर्फ गुड्डू की मौत होने के बाद चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत होने की बात कही गई है। इस मामले में अफसरों ने भी जांच शुरू कर दी। इसकी रिपोर्ट में लापरवाही उजागर होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
वर्जन-जिला जेल में बंदी पर हमला होने के मामले में खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा हत्या में तरमीम कर लिया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी