फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principals of 37 schools did not verify the data of the students

Baghpat News: 37 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने नहीं किया छात्रों के डाटा का सत्यापन

Thu, 06 Jul 2023 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jul 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Principals of 37 schools did not verify the data of the students
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए नोटिस, मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 37 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने यू-डायस पर छात्र-छात्राओं के डाटा का सत्यापन नहीं किया है। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने जल्द ही छात्रों का डाटा सत्यापित न करने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
विद्यालयों में फर्जी छात्रों का नामांकन रोकने के लिए शासन ने छात्र-छात्राओं का डाटा का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। जिला स्तर पर बार-बार निर्देशों के बावजूद विद्यालयों के प्रधानाचार्य डाटा का सत्यापन नहीं कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने डाटा का सत्यापन न करने वाले 37 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि जल्द ही छात्रों का डाटा अपडेट न करने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन विद्यालयों में छात्रों का सत्यापन अधूरा
एसएम इंटर काॅलेज महावतपुर बावली, संस्कार विद्या दीप टटीरी, सर्वहितकारी आदर्श कन्या इंटर काॅलेज मवीकला, सर्वहितकारी इंटर काॅलेज मीतली, सर्वोदय हाईस्कूल पाबला, श्री गोपीचंद भर्तरी इंटर काॅलेज अहेड़ा, श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय, श्री संस्कृति महाविद्यालय खेकड़ा, सेंट फ्रांसिस स्कूल, शुलभा गर्ल्स हाईस्कूल, सरदार बल्लभभाई पटेल हाईस्कूल कैडवा, तारा इंटर काॅलेज बड़ावद, विद्या भवन पब्लिक स्कूल, भोपाल सिंह हाईस्कूल भगौट, चौधरी हुकम सिंह हाईस्कूल नंगला, चेतना जूनियर हाईस्कूल, देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ल, देवांश पब्लिक स्कूल हिसावदा, जीजीआईसी बागपत, गर्ल्स हाईस्कूल बदरखा, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत, गोडविल इंटर काॅलेज किरठल, हजारीलाल इंटर काॅलेज खैला, होली चाइल्ड एकेडमी खेकड़ा, जनता वैदिक इंटर काॅलेज निरोजपुर गुर्जर, जवाहर नवोदय विद्यालय, जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल, मां सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल मलकपुर, महादेवी इंटर काॅलेज गौना, महादेवी जूनियर हाईस्कूल ललियाना, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरु स्मारक इंटर काॅलेज बुढेड़ा, न्यू एरा इंटरनेशन पब्लिक स्कूल, ओमेगा वर्ल्ड जूनियर हाईस्कूल तितरौदा, रिसाल आर्य आदर्श विद्यालय रटौल।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed