फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principal Secretary kindled against officers

अफसरों पर बरसे प्रमुख सचिव

Sat, 13 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary kindled against officers
बागपत में विकास खंड कार्यालय में गंदगी और अव्यवस्थाओं को देख प्रमुख सचिव कुमार कमलेश भड़क उठे। कार्यालय के एक जर्जर कक्ष में महत्वपूर्ण अभिलेख बिखरे पड़े मिले। इस पर प्रमुख सचिव ने न सिर्फ अधिकारियों की क्लास ली, बल्कि लापरवाही पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने शुक्रवार को बागपत विकास खंड कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण किया और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजपाल सिंह से मुर्गी पालन योजना, कामधेनु डेयरी के बारे जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया तो वहां गंदगी के ढेर नजर आए। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। स्टोर रूम खुलवाया, जिसमें जहां कुर्सियां भरी देख भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने अव्यवस्था को लेकर अफसरों की जमकर क्लास ली। पास ही जर्जर कमरे का ताला खुलवाया गया तो वहां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख जमीन में पड़े हुए मिले तो प्रमुख सचिव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने न सिर्फ सीडीओ के साथ अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई, बल्कि सीवीओ के वरिष्ठ लिपिक की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर पड़े कक्ष की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व प्रमुख सचिव ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तोगी, एसडीएम राकेश कुमार, यशवर्धन श्रीवास्तव, मनोज कुमार मौजूद रहे। दोपहर बाद प्रमुख सचिव ग्राम हरियाखेड़ा पहुंचे और वहां से पुरा महादेव तक बनाई गई सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने हिंडन नदी पर हो रहे पुल के निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली।

सिंघावली अहीर में किया रात्रि विश्राम
अमीनगर सराय। प्रमुख सचिव शाम लगभग साढ़े पांच बजे ग्राम सिंघावली अहीर पहुंचे। उन्होंने गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया और प्राइमरी स्कूल मेें चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली, पानी, शौचालय का निर्माण, तालाब की समस्या के बारे में बताया। युवा सपा नेता नितिन यादव ने गांव में खेलकूद के मैदान की व्यवस्था कराने एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण की मांग की।


रोडवेज बस स्टैंड दिलवाएंगे
बागपत। प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने कहा है कि उन्होंने यहां की चार-पांच प्रमुख समस्याएं नोट की हैं। जिनमें रोडवेज बस स्टैंड, महिला अस्पताल, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, जिला योजना का बजट शामिल हैं। लखनऊ में वार्ता करके इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed