फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Presidents and Kshetra Panchayat members honored

प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित

Sat, 31 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Presidents and Kshetra Panchayat members honored
भाजपा के छपरौली मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। भाजपा के छपरौली मंडल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह और मंडल संयोजक चेयरमैन धूम सिंह ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों का जनपद बागपत एक उदाहरण है। बिना भेदभाव किए ऐसा ही विकास पूरे देश में किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक धूम सिंह ने कहा भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी बिना भेदभाव किए सबका साथ सबका विकास वाली नीति पर कार्य करेगी। योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तर-प्रदेश अपराध मुक्त है। भाजपा असामाजिक तत्वों को संरक्षण नहीं देती। समारोह को पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेकेदार वेदपाल सरोहा और संचालन प्रधानाचार्य विकास कुमार व अमित चंदेल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधान विशाल चौहान, प्रधान रुपेश, सुमन, मोहन शर्मा, रामकुमार उपाध्याय, मोहम्मद सलीम खान, विपिन कुमार, चंद्रहास, शौकीन पाल, सुभाष, प्रवीण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed