फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prepare by preparing notes of Home Science

Baghpat News: गृह विज्ञान के नोट्स तैयार कर तैयारी करें

Sun, 19 Jan 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prepare by preparing notes of Home Science
परीक्षा की खबर से संबं​धित फोटो। ​शि​क्षिका पूनम
बागपत। यूपी बोर्ड में गृह विज्ञान विषय की तैयारी एकांत और सुबह के समय अच्छी होती है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करते समय शांत माहौल देखे। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी से पहले अपने नोट्स को तैयार कर लें। परीक्षा की तैयारी करने के लिए बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की गृह विज्ञान विषय की शिक्षिका पूनम ने जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यार्थी तैयारी करने से पहले सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़े। इसके बाद एक प्रश्न के उत्तर को कई बार याद करें। प्रश्नों के उत्तर रटकर नहीं, बल्कि समझकर याद करें। ऐसा करने से लंबे समय तक उत्तर याद रहता है। विद्यार्थी गृह विज्ञान के तीन से चार साल पुराने को पेपर को देखे और इसके बाद यूपी बोर्ड की साइट पर जाकर मॉडल पेपर डाउनलोड करें या फिर बाजार से खरीदकर ले आएं।
विज्ञापन

मॉडल पेपर व पुराने पेपर से परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। ऐसा करने से विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद मिलेगी और परीक्षा के दिन किसी भी तरह की घबराहट नहीं होगी। बताया कि विद्यार्थी सबसे पहले महत्वपूर्ण बिंदुओं को याद करें और परीक्षा में सबसे पहले ज्यादा अंक वाले प्रश्न हल करने चाहिए। इससे परीक्षा पास करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी टाइम टेबल बनाकर करनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों का पता रहेगा कि उन्हेंं किस समय पढ़ना है, किस समय सोना है, किस समय खेलना है और किस समय खाना खाना है। टाइम टेबल तैयारी करने में मदद करता है। परीक्षा के पहले रिविजन के लिए भी टाइम बचाकर रखना चाहिए और परीक्षा के दिन मन को शांत रखें। नींद पूरी लें, क्योंकि नींद पूरी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को टेंशन हो जाती है और इससे बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

--

सुझाव
-विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी सुबह के समय करनी चाहिए। प्रातः काल का समय शांत व शुद्ध रहता है। प्रातः काल याद किए गए प्रश्न-उत्तर लंबे समय तक याद रहते हैं।




- छात्राओं को गृह-विज्ञान की तैयारी करने से पूर्व अपने नोट्स तैयार करने चाहिएं।

- नोट्स बनाते समय किसी भी विषय का अर्थ-परिभाषा, लाभ-हानि, आवश्यकता, प्रकार, प्रभावित करने वाले कारक, क्षेत्र आदि कोई भी महत्वपूर्ण बिंदू ना छूटे।
- किसी भी विषय के महत्वपूर्ण बिंदू याद करने के बाद विद्यार्थी परीक्षा में पूछे गए दीर्घ, लघु, अति लघु व वस्तुनिष्ठ प्रथ का उत्तर आसानी से लिख सकता है।
- विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटकर याद नहीं करने चाहिए, अपितु समझ कर याद करने चाहिए।
- विद्यार्थियों को याद करने के साथ-साथ लिखने का भी अभ्यास करना चाहिए।

- विद्यार्थियों की टाइम टेबल बनाना चाहिए तथा टाइम टेबल के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

- छात्राएं टाइम टेबल इस तरह तैयार करें कि पढ़ाई के साथ-साथ समय पर भोजन व समय पर सोना भी सुनिश्चित कर सकें।

- परीक्षा के पहले रिविजन के लिए भी टाइम बचाकर रखें।
- परीक्षा के समय सभी अपने मन को शांत रखें।

- परीक्षा में किसी की सहायता लेते समय सोचे नहीं। अगर आपको जरूरत हो तो पूछ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed