{"_id":"5eb04dac8ebc3e907c68502e","slug":"preparations-to-send-migrants-home-preparation-to-send-migrants-home-baghpat-news-mrt480405916","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों को घर भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों को घर भेजने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तहसील स्तर पर कराई जा रही प्रवासियों की सूची तैयार
बागपत/खेकड़ा। प्रशासन ने सोमवार को प्रवासियों को घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। तहसील स्तर पर एसडीएम की ओर से जिले में रहने वाले प्रवासियों को सूची तैयार कराई जा रही है। ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे से मजदूरों को गुजरना जारी है।
कोरोना महामारी फैलने के बाद हुए लॉकडाउन में लोग अपने घर नहीं जा पाए थे। सोमवार से शुरू हुए लॉकडाउन 3.0 में सरकार ने लोगों को कुछ रियायतें दी हैं। प्रशासन की ओर से जिले में रह रहे दूसरे राज्यों के प्रवासियों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन जिले में दूसरे राज्यों के लोगों की सूची तैयार कर रहा है। सूची तैयार होने के बाद दूसरे राज्यों के लोगों को उनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा। सोमवार को खेकड़ा तहसील के लेखपाल राकेश शर्मा और कृष्णपाल की टीम ने नगर व क्षेत्र में डोर टू डोर भ्रमण कर दूसरे राज्यों के लोगों को तहसील में रजिस्ट्रेशन कराने की जानकारी दी गई। एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि जिले में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को उनके घर भेजने के लिए सूची तैयार की जा रही है। ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे से मजदूरों को गुजरना जारी है। सोमवार को हाईवे से लहचौड़ा गांव पहुंचे बिहार के रामकिशन, शंकर, जयपाल, सुमित, सोनू ने बताया कि वह सभी पानीपत की फैक्टरी मे मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन में रोजगार खत्म हो गया और उन्होंने पैदल ही बिहार जाने की ठान ली।
-------------------------
तमिलनाडू से बागपत पहुंचे छह मजदूर
बागपत। सोमवार को लमिलनाडू से डौलचा, टीकरी व तुगाना के 16 मजदूर बागपत पहुंचे। बागपत पहुंचने पर सभी की सीएचसी बागपत पर स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी अधिक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सभी स्थिति सामान्य मिली। इन मजदूरों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।