फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations to increase bus service on Baraut to Ramala-Tanda route

Baghpat News: बड़ौत से रमाला-टांडा मार्ग पर बस बढ़ाने की तैयारी

Fri, 02 May 2025 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 02 May 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations to increase bus service on Baraut to Ramala-Tanda route
- बसों की कमी से यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। बड़ौत से रमाला होते हुए टांडा मार्ग पर जल्द बसों को बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए रोडवेज के अधिकारी सोमवार को सर्वे करेंगे। इस मार्ग पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस बढ़ने से करीब 15 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
बड़ौत से रमाला-टांडा मार्ग पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। घंटों तक बस स्टैंडों पर डग्गामार वाहनों की इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए सोमवार को मार्ग का सर्वे करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारी खुद मार्ग पर सफर करके यात्रियों की समस्याओं व उनकी संख्या का जायजा लेंगे। इसके बाद मार्ग पर बस बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। अभी तक मार्ग पर तीन बसों का संचालन किया जा रहा हैं। मार्ग पर बस बढ़ने से रमाला, किरठल, लूंब, तुगाना, हेवा, टांडा, सोंटी समेत 15 गांव के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन --
यात्रियों की समस्या को देखते हुए मार्ग का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद एक ओर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed