फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for the new year begin, hoodlums will be kept under watch

Baghpat News: नये साल की तैयारी शुरू, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the new year begin, hoodlums will be kept under watch
बागपत के गांधी बाजार में नववर्ष की तैयारी के लिए खरीदारी करता किशोर - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नये साल की तैयारियों में युवा जुटे हुए हैं। जिसके लिए दुकानों पर केक बुक करने के साथ दोस्तों के लिए गिफ्ट आदि खरीदने पर भी जोर दिया जा रहा है। उधर नये साल के जश्न में हुड़दंगियों पर नजर रखेगी और उनके साथ सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

नये साल के स्वागत में 31 दिसंबर की रात में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुछ युवा सामूहिक कार्यक्रम में शरीक होकर नए साल का स्वागत करेंगे तो कुछ युवा अपने परिवार के साथ केक काटकर नये साल का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी कौटिल्य शर्मा का कहना है कि नये साल के स्वागत में दोस्तों के साथ पार्टी करने का कार्यक्रम बनाया है। 31 दिसंबर की रात में कॉलोनी में ही एक छोटा कार्यक्रम कर दोस्तों के साथ जश्न मनाएंगे और रात 12 बजे केक काटकर नये साल का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाहर जाएंगे जश्न मनाने
युवा प्रमोद दीवाकर ने बताया कि नये साल के स्वागत का जश्न मनाने के लिए इस बार दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया है। जिसमें दोस्तों के साथ 31 दिसंबर को दिल्ली जाकर जश्न मनाया जाएगा।

----
हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाएंगे नया साल
कश्यप कॉलोनी निवासी भवी कश्यप का कहना है कि आने वाले साल 2023 में सभी की सुख समृद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और पूजा करेंगे।
---
वर्जन
- नये साल को लेकर होने वाले जश्न में कानून का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अलर्ट रहेंगी और रातभर गश्त करेगी। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र शर्मा, सीओ बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed