फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for Kartik fair completed, today is the main bath

Baghpat News: कार्तिक मेले की तैयारी पूरी, आज है मुख्य स्नान

Mon, 27 Nov 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Kartik fair completed, today is the main bath
बागपत। यमुना के पक्का घाट और छपरौली में यमुना किनारे लगने वाले कार्तिक मेले की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना है। दोनों घाटों पर टेंट लगाया गया है, मेले में दुकानें भी सज गई हैं। रास्तों की सफाई कराई गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर पुलिस और गोताखोर तैनात किए गए है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर बागपत के पक्का घाट पर बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, डौला, बालैनी, काठा, खेकड़ा सहित कई गांव के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली और बुग्गी से घाट पर पहुंचते है। श्रद्धालु यमुना में स्नान कर दीपदान करते हैं। इसके अलावा छपरौली के यमुना घाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया जाता है। घाट पर दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। पूर्णिमा पर घाट पर मेला भी लगाया जाता है। छपरौली के यमुना घाट पर लगाए गए मेले में रविवार से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बागपत और छपरौली में यमुना घाट पर पुलिस तैनात की गई है और गोताखोरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी, दीपदान किया
पंचांग के अनुसार रविवार शाम तीन बजकर 55 मिनट से पूर्णिमा शुरू हो गई जो सोमवार को दोपहर दो बजकर 45 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा शुरू होने पर नगर व देहात से आए श्रद्धालुओं ने बागपत के पक्का घाट पर यमुना में स्नान कर दीपदान किया। घाट पर सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed