फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation to deal with flood, construction of 13 stumbles

बाढ़ से निपटने की तैयारी, 13 ठोकरों का निर्माण

Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with flood, construction of 13 stumbles
बागपत। मानसून ने दस्तक दे दी है। रोजाना आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे हैं। बरसात के मौसम में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। हथिनी कुंड बैराज से भी पानी छोड़ा जाता है। जिले में गांव और फसलों को बाढ़ से बचाने के लिए 13 ठोकरों का निर्माण किया। बाढ़ नियंत्रण के लिए खेड़ा इस्लामपुर व खेड़ा हटाना में ठोकरों का निर्माण पूरा नहीं कराया।
विज्ञापन

जिले के कई गांव यमुना के किनारे बसे हैं। बरसात आने पर यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसानों की हजारों बीघा फसल पानी में बह जाती है। बाढ़ नियंत्रण के लिए खेड़ा हटाना और खेड़ा इस्लामपुर गांव में टक्कर बनाने का कार्य चल रहा है। बाढ़ नियंत्रण नोडल अधिकारी संजीव कुमार ने कहा बाढ़ नियंत्रण के लिए सीमेंट की बोरियों और बल्ली का स्टॉक जमा कर लिया। इसके अलावा खेड़ा हटाना और खेड़ा इस्लामपुर में 13 ठोकरों का निर्माण कराया जा रहा है। कटान होने पर सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर और बल्ली लगाकर कटान को रोका जाता है।
विज्ञापन

इन गांवों में रहता है बाढ़ का खतरा
बागपत। खेड़ा हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, बदरखा, कोताना, टांडा, निवाड़ा, सिसाना, बागपत पुराना कस्बा, पाली, काठा, मवी कलां आदि गांवों में बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed