फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation of mining in the yamuna

यमुना में खनन की तैयारी

Sun, 14 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 14 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Preparation of mining in the yamuna
बागपत में पुलिस और प्रशासन को ही नहीं इस बार खनन माफियाओं ने कुदरत को भी खुली चुनौती दे डाली। निवाड़ा पुलिस चौकी के सामने ही यमुना की धारा को बांध बनाकर बागपत में रोक दिया गया और उसकी धार को हरियाणा की ओर मोड़ दिया गया। यमुना के सीने को छलनी के लिए के लिए पोकलेन मशीनें और जेसीबी उतार दी गईं हैं। इतना सबकुछ होने के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


बागपत में और उद्योग तो लग नहीं सका, लेकिन खनन उद्योग एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। पुलिस और प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए बड़ी जेसीबी मशीनें, पोकलेन मशीनें यमुना में उतार दी गईं। खनन करने के लिए माफियाओं ने कुदरत से भी छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


 बागपत से होकर जा रही यमुना की धारा को बांधकर हरियाणा सीमा की ओर मोड़ दिया गया। लंबा बांध बनाकर यमुना को दूसरी ओर निकाल दिया गया। इससे न सिर्फ बागपत से यमुना दूर हो जाएगी। निवाड़ा खादर में ऐसे कुंड फिर बन जाएंगे, जो यहां के लोगों के लिए जानलेवा हों। हर साल यहां बन चुके कुंडों में डूबकर कई मौत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खादर में बन गया ट्रांसपोर्टनगर

रेत खनन के लिए ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। तंबू लगा दिए गए। इसे देखकर ऐसा लगा कि बागपत में नया ट्रांसपोर्ट नगर बन गया हो। वास्तव में तो यहां बन नहीं सका, लेकिन खनन माफियाओं ने रेत के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बना दिया है।


प्राकृतिक धारा से नहीं होने दी जाएगी छेड़छाड़
खनन का पट्टा दिया गया है, लेकिन यमुना की धारा मोड़ा जाना गलत है। यमुना की प्राकृतिक धारा से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। जेसीबी मशीनों का प्रयोग भी नहीं होने दिया जाएगा। मानकों से अलग खनन नहीं करने दिया जाएगा।
- अजयदीप सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed