फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation for Panchkalyanak festival completed, auspicious entry of Muni Sangh today

Baghpat News: पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी पूरी, मुनि संघ का मंगल प्रवेश आज

Sun, 21 May 2023 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Preparation for Panchkalyanak festival completed, auspicious entry of Muni Sangh today
-कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाने में जुटे कारीगर
विज्ञापन

-बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था कराई
फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे में 25 से 30 मई तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मुनि संघ का मंगल प्रवेश होगा, जिसकी तैयारियों में जैन समाज के लोग जुटे हुए हैं। उधर, कारीगर कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाने में लगे हैं।

पंचकल्याणक महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रद्युमन जैन ने बताया कि सोमवार को मुनि संघ का नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। मीडिया प्रभारी अमित जैन ने बताया कि महोत्सव में गर्मी को देखते हुए 30 कूलर व फॉगिंग फैन लगाए गए हैं। पांडाल से कुछ दूर जैन धर्मशाला में संत निवास बनाया जा रहा है। इसके अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी समिति कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए पांडाल में मंच और वेदी तैयार की गई है। वेदी पर प्रतिष्ठित होने वाली प्रतिमाओं को रखा जाएगा और संस्कार कार्यक्रम किए जाएंगे। इंद्र-इंद्राणियों के लिए अलग, जबकि सामान्य भोजनशाला अलग बनाई गई जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed