फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pramod Gangnauli's father attached assets worth Rs 25 lakh

प्रमोद गांगनौली के पिता की 25 लाख की संपत्ति कुर्क

Mon, 22 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pramod Gangnauli's father attached assets worth Rs 25 lakh
गांगनौली गांव में सतवीर राठी के घर सील लगाते एसओ दिनेश चिकारा - फोटो : BAGHPAT
प्रमोद गांगनौली के पिता की 25 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

तीन मकान किए सील, प्रमोद के पिता सतवीर राठी और उसके पुत्रों पर दर्ज हैं करीब 25 मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट(बागपत)। ढाई लाख के इनामी बदमाश रहे प्रमोद गांगनौली के पिता सतवीर राठी की करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई। सतवीर राठी पर हत्या, जानलेवा हमले के चार और उसके पुत्रों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
प्रदेश सरकार की कुख्यात बदमाशों एवं माफिया पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत रविवार को ढाई लाख के इनामी बदमाश रहे प्रमोद गांगनौली के पिता सतवीर राठी तथा उसके पुत्र रवि व प्रवीण द्वारा अर्जित की गई करीब 25 लाख की अवैध संपत्ति को कुर्क कर तीन मकान सील किए गए।
विज्ञापन

सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने बताया कि सतवीर राठी पर हत्या समेत चार मुकदमे, बेटे प्रवीण, रवि तथा ढाई लाख के इनामी रहे मृतक प्रमोद राठी पर भी 25 मुकदमे हत्या, लूट एवं जानलेवा हमला के दर्ज रहे हैं। इन्होंने सात वर्ष में दो मंजिला मकान समेत तीन मकान बनाए हैं, जिनकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई। गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप अधिनियम के तहत सतवीर राठी द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को कुर्क कर तीनों मकान सील कर दिए गए। मकानों के बाहर नोटिस लगवा दिए हैं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, बड़ौत इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा, रमाला इंस्पेक्टर शिवकुमार, दोघट इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा मय फोर्स और आरआरएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed