फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pradeep Thakur was crowned as the Chairman in Baghpat

Baghpat News: बागपत में प्रदीप ठाकुर के सिर सजा सभापति का ताज

Fri, 18 Oct 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 18 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Thakur was crowned as the Chairman in Baghpat
बागपत। गन्ना समिति चुनाव में बागपत व मलकपुर में सभापति के साथ ही उपसभापति निर्विरोध चुने गए हैं। बागपत में प्रदीप ठाकुर के सिर सभापति का ताज सजा तो वेदो देवी उपसभापति चुनी गई। वहीं मलकपुर में अंकित सभापति तो सुधीर कुमार को उपसभापति चुना गया है। डायरेक्टर व डेलीगेट को भी अलग-अलग समितियों का प्रतिनिधि बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बागपत में गन्ना समिति कार्यालय व मलकपुर के लिए बड़ौत के गायत्री देवी काॅलेज में बृहस्पतिवार को सभापति व उपसभापति के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सबसे पहले बागपत से सभापति के लिए प्रदीप ठाकुर व उपसभापति के लिए वेदो देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां एक घंटा इंतजार करने के बाद उनके सामने किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उनके नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद प्रदीप ठाकुर को सभापति व उपसभापति वेदो देवी को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं मलकपुर गन्ना समिति से भी अंकित कुमार सभापति व सुधीर कुमार उपसभापति के लिए निर्विरोध चुने गए। क्योंकि उनके सामने भी किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। गन्ना समिति सचिव अनिल यादव ने बताया कि दोनों जगह निर्विरोध चुने जाने के बाद प्रमाणपत्र सौंप दिए गए। वहीं शासन ने सिसाना गांव के सुनील प्रधान को गन्ना समिति में डायरेक्टर पद पर मनोनीत किया है। अब समिति में 12 डायरेक्टर हो गए हैं।
विज्ञापन

- सभापति बनने पर भाजपा कार्यालय पर प्रदीप ठाकुर का स्वागत
बागपत गन्ना समिति चुनाव में निर्विरोध सभापति चुने जाने के बाद प्रदीप ठाकुर का भाजपा नेताओं, डायरेक्टर, डेलीगेट व लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब किसानों के हित में कार्य किया जाएगा। किसानों को समय से यूरिया व खाद का वितरण कराया जाएगा और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी डाॅ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, गेटवे स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान, डायरेक्टर सुनील चौहान, विक्की चौधरी, सुनील मेवला, इंद्रपाल प्रधान, जसवीर सोलंकी, सुदेश चौहान, महेश आर्य, संदीप वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस तरह सौंपी गई जिम्मेदारी
बागपत गन्ना समिति से उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति संघ के लिए सीताराम, प्रशांत, अमित कुमार, महीपाल सिंह, रविंद्र कुमार, वेदो देवी, भारतीय बीज सहकारी समिति का कृष्णदत्त, इफको का प्रवीण कुमार, कृभको का रविश कुमार, जिला कॉपरेटिव आर्गेनिक का राकेश व जिला सहकारी बैंक मेरठ का सचिन चौहान को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वहीं मलकपुर गन्ना समिति से उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति संघ का दिलावर उर्फ लाल, विरेंद्र, देवेंद्र त्यागी, चोप सिंह, कृष्णा देवी व सुधीर कुमार, भारतीय बीज सहकारी समिति का पूरण, इफको का अंकित, कृृृभको का अंकित कुमार, जिला कॉपरेटिव आग्रेर्निक का संजीव कुमार, नेशनल कॉपरेटिव एक्सर्पोट का संजीव कुमार व जिला सहकारी बैंक मेरठ का महेश कुमार को प्रतिनिधि नियुक्त किया
- चीनी मिल समिति के चुनाव में सात डायरेक्टर ने दर्ज की जीत
बागपत व रमाला चीनी मिल समिति चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही डेलीगेट मतदान करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। दोनों स्थानों पर दोपहर एक बजे ही मतदान समाप्त हो गया था। सभी डेलीगेट ने मतदान किया। मतदान के बाद चार बजे मतगणना शुरू हुई, जिसमें बागपत चीनी मिल के सिंघावली अहीर से लक्ष्मण सिंह, अग्रवाल मंडी टटीरी से जयप्रकाश, ढिकौली से नरेंद्र ने जीत हासिल की। वहीं रमाला चीनी मिल समिति में चार डायरेक्टर पद के लिए मतदान हुआ। वहां कंडेरा से जयदेव सिंह आर्य, नाला से गीता, असारा से सुषमा और टीकरी से प्रवेंद्र राठी को विजेता घोषित किया गया। वहां निर्वाचन अधिकारी मनीष यादव ने जीत के प्रमाणपत्र सौंपे।
- एक डेलीगेट नहीं डाल सका वोट, हंगामा
रमाला चीनी मिल समिति चुनाव में डायरेक्टर पद के लिए डेलीगेट तनसीर मतदान करने के लिए पहुंचा था, लेकिन पिता का नाम गलत होने के कारण वोट नहीं डाल सका। वोट डालने को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में उसको समझाकर शांत किया।
- जयदेव आर्य के डेलीगेट बनने पर स्वागत किया
रमाला। कंडेरा गांव निवासी जयदेव सिंह आर्य ने डायरेक्टर पद पर जीत हासिल की। चुनाव जीतने के बाद ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान किसान मोर्चा के महामंत्री सतेंद्र सिंह तुगाना, राजपाल सिंह डायरेक्टर, विक्रम राणा, जितेंद्र उर्फ ठाकुर, पंकज प्रधान, सत्यव्रत आर्य, संजीव, पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया मौजूद रहे।

- आज होंगे उपाध्यक्ष के लिए चुनाव
बागपत व रमाला चीनी मिल समिति के लिए शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाएगा। सुबह से साढ़े आठ बजे से ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। दोनों जगह पर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed