फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Practice more and more instead of rote learning

Baghpat News: रटने की बजाए ज्यादा से ज्यादा करें अभ्यास

Sun, 05 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 05 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Practice more and more instead of rote learning
बड़ौत। हर छात्र के लिए गणित एक हौवा है। सभी को उसमें अच्छे नंबरों की जरूरत होती है। इसके लिए अगर आप गुरुमंत्र अपनाकर तैयारी करेंगे, तो सफल होंगे। यह कहना है मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा के गणित विषय के शिक्षक मोहम्मद दानिश का। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इस बात पर विषेश ध्यान दें कि गणित विषय में प्रश्नों के हल में प्रत्येक स्टेप पर अंक मिलते हैं। इसलिए प्रश्न हल करते समय स्टेप का ध्यान रखें। साथ ही अति लघुउत्तरीय, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को क्रमवार हल करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले एक बार फिर से सभी प्रश्नों के हल को देख लें। साथ में यह भी देख लें कि कोई प्रश्न छूटा तो नहीं है। हड़बड़ी में प्रश्नपत्र न हल करें। ध्यान से पढ़ें, समझें और फिर उत्तर दें। जल्दबाजी में आप आता हुआ प्रश्न भी गलत कर सकते हैं। इसलिए धैर्य के साथ पेपर दें। गणित के सूत्र और नियमों को लिखकर याद करें।
विज्ञापन

बताया कि पेपर में प्रश्न कतई न छोड़ें, कुछ न कुछ हल करें। इस पर स्टेप मार्किंग से नंबर मिलेंगे। किसी भी सवाल को रटना नहीं चाहिए। प्रत्येक प्रश्न को हल करने से यह पता चलता है कि कहां गलती हुई है। उनमें कैसे सुधार कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान प्रश्न कतई न छोड़ें, कुछ न कुछ हल करें, स्टेप मार्किंग से नंबर मिलेंगे। पढ़ाई के लिए टॉपिक बांट लें। जिसमें कठिनाई आ रही है, उस पर फोकस करें। निजी प्रकाशकों के क्वेशन बैंक न पढ़ें। इनमें नया पैटर्न पूरी तरह से फॉलो नहीं है। उत्तर पुस्तिका में पेज के दाईं तरफ लाइन खींचकर कैलकुलेशन करें। रैखिक प्रोग्राम के प्रश्न दिए गए ग्राफ पर ही हल करें। फॉर्मूला पर फोकस करें, इससे सवालों की मुश्किलें आसान होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed