फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply was affected for 19 hours due to lightning

आकाशीय बिजली गिरने से 19 घंटे प्रभावित रही बिजली आपूर्ति

Thu, 20 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power supply was affected for 19 hours due to lightning
बागपत। बुधवार रात तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से शहर के मुगलपुरा और जैन मोहल्ले की बिजली आपूर्ति 19 घंटे तक प्रभावित रही। जबकि जिला
विज्ञापन

अस्पताल का केबिल बॉक्स फटने से 12 घंटे बिजली गुल रही। जेई गणेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार की देर शाम से लगातार बारिश पड़ने के कारण मौलाना बिलाल के मदरसे के पास रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से मुगलपुरा मोहल्ला व जैन मोहल्ले की लाइट प्रभावित रही। लाइट जाने के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, कलक्ट्रेट के पास बारिश के कारण केबिल बॉक्स फट गया। जिस कारण जिला अस्पताल की लाइट प्रभावित हो गई। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि लाइट जाते ही जनरेटर के माध्यम से लाइट की व्यवस्था कर दी गई थी। लाइट जाने से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed