{"_id":"647243da74b4f5e2a80e3ce4","slug":"power-supply-stalled-due-to-breaking-of-poles-in-strong-wind-trees-and-hoardings-also-fell-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-1666-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तेज हवा मेें खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप, पेड़ व होर्डिंग भी टूटकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तेज हवा मेें खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप, पेड़ व होर्डिंग भी टूटकर गिरे
विज्ञापन
बारिश से खेकड़ा में बसी अंडरपास मार्ग में हुआ जलभराव
- यहां शनिवार सुबह तेज हवा के कारण हुई आफत, शहर समेत 60 से ज्यादा गांवों में गुल हो गई बत्ती
- पेड़ टूटकर सडक़ों पर गिर रहे तो बारिश के कारण रास्तों में जलभराव होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
फोटो एक की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। यहां शनिवार सुबह को तेज हवा के कारण फिर से आफत हो गई। तेज हवा में खंभे टूटने और लाइनों में फाल्ट आने से बागपत व बड़ौत समेत 60 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ व होर्डिंग भी टूटकर सडक़ों पर गिर गए, जिससे कई जगह हादसा होने से बचा और लोगों को वहां से निकलने में परेशानी हुई। इसके साथ ही बारिश होने से काफी जगह रास्तों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
यहां शनिवार सुबह को मौसम में बदलाव होने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में कमी आने पर मौसम में ठंडक जरूर हुई। लेकिन बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद तेज हवा शुरू हो गई, जिसने परेशानी बढ़ा दी। तेज हवा के कारण बागपत में ऑफिसर्स हॉस्टल के पास खंभा व लाइन टूट गई तो कई जगह पेड़ भी टूट गए। रटौल में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया तो अमीनगर सराय व बालैनी क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूट गए। इससे बागपत में करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही तो 40 गांवों में तार टूटने और लाइनों में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मी दिनभर लाइनों को ठीक करने में लगे रहे और गांवों में देर शाम तक आपूर्ति शुरू हो सकी। इस तरह दिनभर बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा बारिश से रास्तों में जलभराव होने के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बड़ौत क्षेत्र में दस से ज्यादा खंभे टूटे तो पेड़ उखडऩे से बढ़ी परेशानी
तेज हवा के कारण बड़ौत क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। इसके अलावा करीब दस से ज्यादा खंभे भी टूट गए और लाइनों में फाल्ट भी अ गया। जिससे करीब 20 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसकी सूचना मिलने पर विद्युत कर्मी वहां पहुंच गए और लाइनों को ठीक करने में लगे रहे। बड़ौत में रामबाग कालोनी, मधुबन कालोनी, छपरौली चुंगी समेत कई कालोनियों में जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
--
तेज हवा के कारण कई जगह खंभे टूट गए थे तो पेड़ भी टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए थे। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उसको ठीक कराया जा रहा है, जिनमें से अधिकतर जगह आपूर्ति शुरू हो गई है। जबकि करीब 20 गांवों में लाइन ठीक करने को काम चल रहा है। अमर सिंह, एक्सईएन बागपत