फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply of 10 colonies stalled for 16 hours

Baghpat News: 16 घंटे ठप रही 10 काॅलोनियों की बिजली आपूर्ति

Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Power supply of 10 colonies stalled for 16 hours
पांच की जगह रखा गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

बड़ौत। एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर स्थित बिजलीघर पर रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए उसकी जगह शुक्रवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया, जिस कारण इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी तकरीबन 10 कॉलोनियों में 16 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।

एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर रखा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड चल रहा था। शुक्रवार को मेरठ से टीम बुलाकर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को रखा गया। इस दौरान इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी शताब्दी नगर, ओम नगर, शाहमल, मधबुन, खत्री, सुभाष नगर, दिलीप बिहार, गोविंद विहार, पटेल नगर, कांशीराम काॅलोनी सहित अन्य 10 काॅलोनियों में तकरीबन 16 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट की समस्या से भी जूझना पड़ा। अवर अभियंता टाउन नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को गर्म होने में 10 से 12 घंटे ओर लग जाएगें, ऐसे में शनिवार की सुबह नौ बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed