फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pottery seller killed by jumping on bricks on tap well in Sultanpur Hatana jungle

Baghpat News: सुल्तानपुर हटाना के जंगल में नलकूप पर ईंटों से कूचकर बर्तन विक्रेता की हत्या

Tue, 17 Feb 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pottery seller killed by jumping on bricks on tap well in Sultanpur Hatana jungle
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर के नलकूप पर सोमवार दोपहर बर्तन विक्रेता शमशाद (35) निवासी खादराबाद जिला संभल की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच की। वहीं एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नैथला-लुहारी मार्ग पर सुल्तानपुर हटाना गांव निवासी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह का नलकूप है। बताया कि सोमवार दोपहर खेत में काम कर लौट रहे किसानों को जसबीर के नलकूप पर एक शव पड़ा मिला, जिसकी ईंटों से कूचकर हत्या की गई थी। इसकी सूचना मिलने पर बड़ौत कोतवाली पुलिस की टीम वहां पहुंची और जांच शुरू की। नलकूप पर कई जगह खून के धब्बे लगे हुए थे और एक बाइक भी खड़ी थी। जिस पर बर्तन लदे हुए थे। युवक के पास कोई मोबाइल या फिर अन्य दस्तावेज नहीं मिलने पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतका का फोटो वायरल होने पर वहां आए रिजवान निवासी खादराबाद जिला संभल ने मृतक की पहचान अपने भाई शमशाद के रूप में की। रिजवान ने बताया कि वह अपने भाई शमशाद समेत अन्य युवकों के साथ गौरीपुर मोड़ के पास किराये के मकान में रहकर गांवों में बर्तनों की फेरी लगाते थे। इस दौरान लोगों के बाल भी खरीदते थे। सोमवार सुबह उसका भाई फेरी करने गया था, लेकिन बाद में संपर्क नहीं हो सका। लोगों ने फोटो दिखाकर भाई शमशाद की मौत होने के बारे में बताया। उधर, नलकूप मालिक गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


नलकूप के अंदर हुई हत्या, खींचकर बाहर फेंका
गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन के नलकूप पर हुई हत्या दोपहर 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक उनके परिवार वाले नलकूप पर काम कर रहे थे। इसके बाद वहां से चले गए। शमशाद की हत्या के बाद नलकूप पर जांच में जुटे पुलिसकर्मियों को कई जानकारी मिलीं। नलकूप के अंदर कमरे में भी खून फैला हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या नलकूप के अंदर की गई और फिर खींचते हुए शव बाहर निकालकर फेंक दिया। नलकूप की दीवारों पर खून के धब्बे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रिजवान ने बताया कि शमशाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। शमशाद की मौत होने से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।


वर्जन
- सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में बर्तन विक्रेता की हत्या की जांच की जा रही है। इसमें कई टीमों को लगाया गया है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed