{"_id":"686ebf3ed084dcb7d50c73e2","slug":"positive-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-134615-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान में जिले में लगाए 15 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान में जिले में लगाए 15 लाख पौधे
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में बुधवार को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधे लगाए गए। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी, नोडल अधिकारी रंजन कुमार व अधिकारियों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सभी से पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा करने का आह्वान किया।
बागपत पुलिस लाइन से प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी व नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने पौधरोपण करके अभियान की शुरूआत की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2017 से अब तक वन क्षेत्र में चार फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वृक्ष मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जल संरक्षण, ऑक्सीजन, पर्यावरण संतुलन, छाया, फल लोगों को उपलब्ध कराते हैं। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि किसानों की खेतों की मेढ़ पर भी पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। जहां जमीन खाली है वहां पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा करना चाहिए। पक्काघाट पर डीएम अस्मिता लाल व एडीएम पंकज वर्मा ने सहजन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस लाइन में एसपी सूरज कुमार राय, विकास भवन में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने पौधे लगाए। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार को 15 लाख 2900 पौधे लगाए गए है और लोगाें व किसानों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
-- -
पौधा लगाकर देखभाल भी जिम्मेदारी : सुनील मेवला
बागपत। जवाहरपुर मेवला गांव में बुधवार के भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया। मंडलाध्यक्ष सुनील मेवला ने कहा कि पौधा लगाना ही नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी उनकी रक्षा करने की है। यदि रक्षा नहीं की तो पौधा बड़ा होने से पहले ही नष्ट हो जाएगा। इस दौरान राकेश आचार्य, प्रवेश गुर्जर, प्रशांत गुर्जर, ब्रह्म सिंह, भोलू, अरुण कुमार, सोनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
--
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बिनौली। बिनौली ब्लाॅक परिसर में ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पौधे लगाने के बाद उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। एडीओ पंचायत प्रेम कुमार ने बताया कि बिनौली ब्लॉक की 53 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, नदी किनारे, तालाब किनारे, श्मशान स्थल, पंचायत सचिवालयों में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक कौशिक, गुड्डू, शेखर, विनीत मलिक, प्रशांत अहलावत, गौतम व धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
--
शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर किया गया पौधरोपण
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वीपी सिंह के साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने 21,500 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. जोगिंदर सिंह, डॉ़ महेंद्र सिंह, डॉ़ अभय व उमानंद त्यागी आदि उपस्थित रहे। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने शहतूत, अमरूद, अशोक, अर्जुन, बेलपत्र समेत 50 पौधों का रोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य योगेंद्र वर्मा, नवनीत कुमार, अरविंद त्रिपाठी, अजय राज शर्मा, मुकेश गुप्ता, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका के गांधी पार्क में पौधरोपण किया गया। जहां पर पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर चेयरमैन बबीता तोमर, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी, मीनाक्षी सिसोदिया, वीरेंद्र सिंह तेवतिया, मुकुल सैनी आदि मौजूद रहे।