फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   positive news

Baghpat News: वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हिसावदा के अपूर्व मलिक

Fri, 27 Jun 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
positive news
अमीनगर सराय। इंजीनियर की नौकरी छोड़कर हिसावदा गांव के अपूर्व मलिक वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। उनका गांव में पहुंचने पर परिजनों व लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

हिसावदा के रहने ववाले अपूर्व मलिक का परीक्षा देने के बाद एफकैट सूची में फ्लाइंग ऑफिसर के लिए नाम आया। अब उनका चयन होने के बाद अब वह जल्द ही ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। अपूर्व अभी तक हैदराबाद की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं और वहां उनको 10 लाख रुपये का पैकेज मिलता है। अपूर्व के पिता अजयपाल मलिक दिल्ली में कृषि विभाग में एक्सटेंशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अजयपाल ने बताया कि बेटे का बचपन से ही वायुसेना में जाने का सपना था और वह इसकी तैयारी कर रहा था। गांव में अपूर्व का स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। फिर गांव के शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर, सुनील मलिक, बिजेंद्र सिंह मलिक, बिरम सिंह मलिक, जगबीर सिंह मलिक, राजवीर सिंह मलिक, सोम पूनिया व कृष्णपाल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed