फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poonam lost her family in a terrorist attack in Pahalgam 24 years ago

Baghpat News: पहलगाम में 24 साल पहले आतंकी हमले में पूनम ने खोया था परिवार

Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Poonam lost her family in a terrorist attack in Pahalgam 24 years ago
पहलगाम में पूनम के पैर पर फटा था बम की खबर से संबं​​धित फोटो। पूनम - फोटो : credit
बागपत। जम्मू कश्मीर केे पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने अग्रवाल मंडी टटीरी के कारोबारी मुकुल मित्तल और उनकी बहन पूनम के 24 साल पुराने जख्म हरे कर दिए। वर्ष 2001 में अमरनाथ यात्रा के दौरान पूनम ने आतंकी हमले में पति, बेटे व बेटी को खोया था। खुद पूनम की जिंदगी 21 ऑपरेशन के बाद बची थी। वह कहती हैं कि उस दर्द को कभी नहीं भूल सकती।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले कारोबारी मुकुल मित्तल की बहन पूनम अपने पति नरेश चंद गोयल निवासी मेरठ, बेटी प्रेरणा, नेहा और बेटे किट्टू के साथ वर्ष 2001 में अमरनाथ यात्रा पर गई थी। अमरनाथ यात्रा करके वापस लौटते समय पहलगाम पहुंचे तो वहां पर आतंकी हमला हो गया। मुकुल मित्तल ने बताया कि आतंकियों ने उनके बहनोई नरेश चंद गोयल, भांजी प्रेरणा और भांजे किट्टू की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान दूसरी भांजी नेहा के पैर में एक गोली लगी, जो आरपार हो गई। इसके अलावा उनकी बहन पूनम के पैर पर बम गिरा जो, गिरते ही फट गया। आतंकी हमले में घायल पूनम का उपचार कराया तो 21 ऑपरेशन कराने के बाद उनकी जान बची। पूनम अब अपने परिवार के साथ मेरठ में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed