{"_id":"5dc06fa08ebc3e93b0398d9f","slug":"polution-decrease-baghpat-news-mrt451926048","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली, छठने लगा स्मॉग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली, छठने लगा स्मॉग
विज्ञापन
धूप खिली, छंटने लगा स्मॉग
बागपत। जहरीली हवा से हल्ही ही सही लेकिन कुछ राहत मिली है। सेामवार को धूप खिली और प्रदूषण का स्तर भी घटा। हालांकि एक्यूआई लेवल (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 440 रहने के चलते हवा अभी भी सांस लेने लायक नहीं है। लोगों को अभी भी दमघोंटू हवा से बचाव के लिए सचेत रहने की जरूरत है।
रविवार को दमघोंटू वातावरण ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया था। दिनभर स्मॉग छाया रहा। जिस वजह से लोगों को परेशानी हुई। रातभर आंखों में जलन की शिकायत लेकर सोमवार को लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। स्मॉग से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन हवा फिर भी जहरीली रही। सूर्य की धूप निकालते ही लोग सडक़ों पर घूमने शुरू हो गए थे। रविवार को हुई परेशानी को लेकर लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। बागपत सीएचसी के नेत्र परीक्षक डॉ. अरविंद नरूला ने बताया कि स्मॉग लोगों की आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। जलन और खुजली की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे है। यह केवल बीते दिन हुए स्मॉग की वजह से हुआ है। उधर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बागपत जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 440 रिकॉर्ड किया है। इससे पता चलता है कि अभी मौसम सांस लेने लायक नहीं है।