फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polling parties reached door to door to cast votes for the elderly and disabled.

Baghpat News: बुजुर्गों व दिव्यांगों के वोट डलवाने को घर-घर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Fri, 19 Apr 2024 05:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached door to door to cast votes for the elderly and disabled.
बागपत। लोकसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां घर-घर पहुंचीं। बृहस्पतिवार को 87 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

जिले में घर से ही वोट डालने के लिए तीनों विधानसभाओं के 195 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने फार्म भरा था। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से 12 पोलिंग पार्टियां बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की वोट डलवाने के लिए उनके घर पहुंचीं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि 87 बुजुर्गाें और दिव्यांगों के घर घर जाकर वोट डलवाई गई।
विज्ञापन

-------
पोस्टल बैलेट पेपर से कराया गया मतदान

बड़ौत। केंद्रीय चुनाव आयोग के 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू दो दिवसीय अभियान के तहत बिस्तर पर पड़े बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 12 पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से बुजुर्ग नागरिकों का मतदान सुनिश्चित कराया। प्रथम दिन मतदाता सूची में शामिल 97 में से 91 वरिष्ठ नागरिकों का मतदान संपन्न कराया गय। इस दौरान मतदाता सूची में शामिल तीन मतदान मृत पाए गए, जबकि एक दूसरे राज्य में हास्पिटल में भर्ती है। इसके अलावा दो मतदाता अनुपस्थित मिले, जिनका शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed