{"_id":"66c665fb6cd9a386c80fab34","slug":"political-parties-took-out-a-rally-and-protested-against-the-supreme-courts-decision-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-117042-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
Thu, 22 Aug 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को सपा, बसपा, आजाद समाज पार्टी और अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आदेश पर रोक लगाने की मांग की है।
अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सपा, बसपा और आजाद समाज पार्टी और अधिवक्ता विरोध में उतर गए। उन्होंने कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा साहेब के संविधान और आरक्षण प्रक्रिया को बदलना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कहा आरक्षण और भारतीय संविधान के बिना देश का विकास नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने जाति जनगणना कराने, एससी/एसटी व अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण कोटा देने, गैर सरकारी संस्थाओं में भी आरक्षण व्यवस्था कराने, आरक्षण प्रक्रिया से छेड़छाड़ न करने की मांग का ज्ञापन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा। उन्हाेंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी, सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव, आजाद समाज पार्टी युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, अधिवक्ताओं में ओम सिंह गौतम, भोपाल सिंह, प्रमोद, प्रवीण नाहरा, संजय सिंह, जोगेंद्र सिंह, निधि लता, ममता नाहरा मौजूद रहे।