फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Policemen celebrate Tilhandi, flaunts color

पुलिसकर्मियों ने मनाई तिल्हैंडी, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

Tue, 30 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Policemen celebrate Tilhandi, flaunts color
बागपत। पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को तिल्हैंडी मनाई और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उसके बाद उन्होंने डीजे और ढोल की थाप पर जमकर थिरके। कोतवाली व कलक्ट्रेट स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को सभी पुलिसकर्मी रंग-गुलाल से सराबोर दिखाई दिए। एसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी अधीनस्थों और उनके परिजनों को होली की शुभकामनाएं दीं। महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया और डीजे पर नृत्य किया।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई दुल्हैंडी
दोघट क्षेत्र में सोमवार को दुल्हैंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौगामा क्षेत्र के दोघट, टीकरी, दाहा, बामनौली, पुसार, निरपुड़ा, गांगनौली, मिलाना, झूंडपुर, तवेलागढ़ी, हिम्मतपुर सूजती, मौजिजाबाद नांगल आदि गांवों में शांतिपूर्वक त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
बागपत। श्री राधा गोविंद गौडीय पर्मार्थ एसोसिएशन के तत्वावधान में होली पर्व पर श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। डांडिया नृत्य महारास लीला का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया। प्रेमचंद कुछल, बलराम दास, जनार्दन, लविंदर, गोपाल, ललित, माधव दास, आशुतोष अग्रवाल, आदित्य गर्ग, सचिन गर्ग, मुन्नालाल गोयल, आनंद प्रकाश गुप्ता, पंडित कृष्णानंद शास्त्री, ललित शर्मा, मोनू गुप्ता, संगीता गर्ग, रितु गर्ग, रेनू गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, साक्षी गर्ग, स्वाति गुप्ता, पवित्रा शर्मा, मंजू, कलश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मंदिर समिति अध्यक्ष राजीव गुप्ता व एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed