{"_id":"5f1dbc468ebc3e637e5c7457","slug":"policeman-dies-in-road-accident-kahkra-news-mrt493187582","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में सडक दुर्घटना मे खेकड़ा निवासी पुलिस के जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, परिजनो ने गमगीन माहौल मे किया अंतिम संस्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में सडक दुर्घटना मे खेकड़ा निवासी पुलिस के जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, परिजनो ने गमगीन माहौल मे किया अंतिम संस्
सहारनपुर मे हुई सडक दुर्घटना मे मृत खेकड़ा के मौहल्ला अहिरान निवासी कांस्टेबल आशु यादव का फाईल फ?
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा (बागपत)। सहारनपुर में खेकड़ा नगर निवासी यूपी पुलिस के जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल मे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी आशू यादव पुत्र रूपचंद यादव तीन वर्ष पूर्व यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उसकी तैनाती सहारनपुर जनपद मे हुई थी। फिलहाल वह सहारनपुर के गांगलहेड़ी थाने में तैनात था। बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि में वह गश्त पर निकला था। जहां देहरादून हाईवे पर मुन्नी ढाबे के पास बनी पुलिया से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गांगलहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल आशू को इलाज के लिए सहारनपुर के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल मे कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजनों को जैसे ही आशु की मौत की सूचना मिली तो परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए सहारनपुर रवाना हो गए। दोपहर बाद आशू यादव का शव नगर मे पहुंचा तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शाम के समय पुलिस सम्मान के साथ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नगर के लोग मृतक के गमजदा परिजनों को दिन भर सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।