{"_id":"638ce4aeb151c705ff792ba1","slug":"police-will-take-the-help-of-pradhans-and-chowkidars-in-preventing-crime-baghpat-news-mrt6163903174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अपराध रोकने में प्रधानों व चौकीदारों की मदद लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अपराध रोकने में प्रधानों व चौकीदारों की मदद लेगी पुलिस
विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में प्रधानों को संबोधित करते एसपी नीरज कुमार जादौन
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। अपराध रोकने के लिए प्रधानों और चौकीदारों की मदद ली जाएगी। इसके लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रधानों और चौकीदारों के साथ बैठक की। जहां चोरी की घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने व पुलिस को कोई भी घटना होने पर तुरंत सूचना देने की बात कही गई।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि निकाय चुनाव आने वाले हैं। जिसको देखते हुए प्रधानों को सबसे ज्यादा पुलिस का सहयोग करना होगा। कहा कि बाहरी लोगों पर नजर रखनी चाहिए तो यमुना खादर के रास्ते कोई हरियाणा से शराब लेकर आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कहा कि सभी गांव आसपास के कस्बों से जुड़े हुए हैं। चुनाव को देखते हुए माहौल खराब करने का प्रयास किया जा सकता है तो ऐसे में अपने बच्चों को वहां जाने से रोका जाए।
इसके साथ ही गांवों में चोरी और अन्य आपराधिक घटना को लेकर कोई सूचना प्रधान को मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को बताए। जिससे उनकी सूचना के आधार पर कार्य किया जा सके। एसपी ने चौकीदारों की मीटिंग लेकर उनको गांवों में चोरी की घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया और उनको गांव की सभी सूचनाएं थाने में देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
प्रधानों ने उठाई समस्याएं, आरोप भी लगे
फैजपुर निनाना के प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने पुलिस का सहयोग करने की बात कही। वहीं, नौरोजपुर के प्रधान संदीप ने चोरी की घटनाएं ज्यादा होने के कारण गश्त बढ़ाने की मांग की। गोठरा के प्रधान जितेंद्र बंसल ने कहा कि खेकड़ा थाने के इंस्पेक्टर प्रधानों का सम्मान नहीं करते हैं। थाने में जाने पर बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी जाती है। ट्योढ़ी गांव के प्रधान सचिन ने कहा कि गांव के पास एक होटल खुला हुआ है, जहां बाहर के लोग आते रहते हैं। उसे बंद कराया जाना चाहिए। ग्वालीखेड़ा के पूर्व प्रधान दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, लेकिन 30 हजार रुपये लेकर छोड़ दी गई। उनके पास ऑडियो भी मौजूद है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि पंचायतघर में चोरी होने पर शिकायत दिए हुए कई महीने हो गए, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। टांडा गांव के प्रधान नवाजिश ने गांव में चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं होने की बात कही। सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार होने व पुलिस पर गश्त तक नहीं करने के आरोप लगाए गए।

बागपत पुलिस लाइन में एसपी से समस्या रखते प्रधान- फोटो : BAGHPAT