{"_id":"63e3f00d21c41a6a4d0a12e7","slug":"police-will-conduct-polygraph-test-of-murderers-baghpat-news-c-14-1-110232-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: हत्यारोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: हत्यारोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी पुलिस
Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत। निरपुड़ा गांव के मंदिर में साधु लालगिरि की हत्या के मुकदमे के खुलासे पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने एसपी से मिलकर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
निरपुड़ा गांव के मंदिर में साधु लालगिरि की हत्या के मुकदमे में बुधवार को पूर्व विधायक वीरपाल राठी व ग्रामीण कृषिपाल, बिजेंद्र निरपुड़ा, सुरेश प्रमुख आदि ने एसपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर फर्जी खुलासा करने और बेगुनाहों को जेल भेजने का आरोप लगाया था।
उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। साथ ही हत्यारोपियों की पॉलीग्राफ जांच कराने का आश्वासन दिया। पॉलीग्राफ जांच की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।