फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police vandalize Chaudhary's house in Gulia Khap, assault

मारपीट के आरोपियों के घर पुलिस का तांडव

Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police vandalize Chaudhary's house in Gulia Khap, assault
दोघट। मुलसम गांव में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दबिश के नाम पर दो घरों में जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि परिवार के साथ मारपीट करते हुए घरों में तोड़फोड़ की। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व डीजीपी से की है।
विज्ञापन

ग्राम मुसलम में सतीश पुत्र नाहर सिंह और अमित पुत्र नरेश में कहासुनी हो गई थी। देर रात में अमित ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दबिश देने गांव पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने गुलिया खाप के चौधरी योगेंद्र सिंह व रिटायर कैप्टन कृष्णपाल के घर दबिश के नाम पर जमकर तोड़फोड़ की। परिवार के लोगों के साथ पशुओं को भी पीटा। ट्रैक्टर की लाइट, शौचालय का दरवाजा, अनाज की खाली टंकियों को तोड़ डाला। पुलिस का तांडव यहीं नहीं रुका। पुलिस ने दिव्यांग सुमित व अंकित पर भी लाठीचार्ज किया। बुखार से पीड़ित युवती की चारपाई भी पलट दी। पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में रोष है। पीड़ित पक्ष ने रात में मुख्यमंत्री, डीजीपी व स्थानीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं, दोघट थाना प्रभारी दिनेश सिंह चिकारा का कहना है कि नामजद युवकों ने डंडे से दूसरे युवक की पिटाई की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव गई थी। वहां एकत्र महिलाएं हंगामा करने लगीं। जिस पर पुलिस लौट आई। किसी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
अमित की तहरीर पर पुलिस ने सतीश, रुचित, विपिन, रामपाल, राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी सतीश के ताऊ और गुलिया खाप के चौधरी योगेंद्र ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मामूली झगड़ा हुआ था। जिसमें गांव में ही समझौता हो गया था। कुछ लोगों ने अमित को भड़का कर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस रात्रि में ही उनके तथा भाई नाहर के घर पहुंची और जमकर तोड़फोड़ की। घर में मौजूद दिव्यांगों व अन्य के साथ पशुओं को भी पीटा। सामान तोड़ डाला और घर में मौजूद महिलाओं से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed