{"_id":"5730d9604f1c1b2333919b36","slug":"police-team-had-failed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फिर हुई नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फिर हुई नाकाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 10 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ कर रही पुलिस को सोमवार को नाकामी हाथ लगी है। परमवीर तुगाना अपने गांव में न केवल आया, बल्कि उसने अपने परिजनों और अन्य लोगों से काफी समय तक मुलाकात भी की। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।
हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना को पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात दौड़ भाग करने का दावा कर रही है। पुलिस कभी मुजफ्फरनगर में दबिश देती है तो कभी शामली में। तो कभी पानीपत में। सूत्रों ने बताया सोमवार को आरोपी परमवीर अपने गांव तुगाना में आया। काफी समय तक खेत में एक नलकूप पर रुका। इस दौरान उसने अपने परिजनों और गांव के लोगों से मुलाकात की। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।
जब तक पुलिस टीम गांव में पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने ईख के खेतों और कई नलकूपों को खंगाला, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में पुलिस की टीमें खाली हाथ लौट आई। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर परमवीर की तुगाना गांव में आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए गांव में पहुंची भी थी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। परमवीर तुगाना को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने जाल बिछा रखा है, उन्हें उम्मीद है हिस्ट्रीशीटर परमवीर को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।