फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police runs vehicle checking campaign

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Thu, 23 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police runs vehicle checking campaign
खेकड़ा। त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र की पुलिस चौकियों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन सवारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीज का त्योहार मनाया गया। इसके बाद एक अगस्त को बकरीद है, तीन अगस्त को रक्षा बंधन, 11 अगस्त को जन्माष्टमी और 15 अगस्त को देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 22 अगस्त को गणेश चतुर्दशी और 30 अगस्त को मोहर्रम मनाया जाएगा। शासन के आदेश के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट बना हुआ है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे, डूंडाहेड़ा चैक पोस्ट, बड़ागांव चौकी, नगर चौकी समेत विभिन्न मार्गों पर त्योहारों के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली और वाहन सवारों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले वाहन सवारों को भी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी। इससे वाहन चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed