फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police recruitment exam will be held at 13 centers

Baghpat News: 13 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, दो घंटे पहले से मिलेगा प्रवेश

Fri, 30 Aug 2024 04:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 30 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at 13 centers
बागपत। आज जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। पुलिस व प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। अभ्यर्थियों को ठहरने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था कराई गई है। सुबह की पाली में दो घंटे पहले आठ बजे और शाम की पाली में दोपहर एक बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 13 केंद्रों पर एक पाली में 4776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्र के अलावा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो वाह्य केंद्र व्यवस्था और दो परीक्षा प्रभारी तैनात रहेंगे। इनके अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पेन, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाने ही अनुमति रहेगी। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंगे। परीक्षा के दौरान पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैल्कुलेटर, पर्स, चश्मा, टोपी, आभूषण, खाने की चीजें, फोन, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, और सभी प्रकार के बैंड पर प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थियों का सामान रखने के लिए केंद्र के बाहर अलग से कक्ष की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मशाला की व्यवस्था, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन की ओर से धर्मशाला की व्यवस्था कराई गई है। अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनवाई गई है। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी अभ्यर्थियों को केंद्र के रुट की जानकारी देंगे।

- केंद्रों पर आधार का कराया जाएगा सत्यापन

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक डेस्क स्थापित कराई गई है। डेस्क पर अभ्यर्थी का फोटो, बायोमेट्रिक, आइरिस, फेशियल रिकगनीशन की जाएगी। केंद्र पर आधार सत्यापन के बाद प्रवेश पत्र पर मोहर लगाई जाएगी। इसके अलावा केंद्र पर सुरक्षा प्रभारी, सीसीटीवी प्रभारी नियुक्त किए गए है।

- पहचान पत्र से मिलेगा प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त किए गए केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों के फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed