फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police questioned teachers for several hours in school

पुलिस ने स्कूल में कई घंटे शिक्षकों से की पूछताछ

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police questioned teachers for several hours in school
छात्राओं के समूह पर अश्लील फोटो व वीडियो डालने का प्रकरण
विज्ञापन

पुलिस ने नाराज अभिभावकों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया
बड़ौत।
नगर में एक विद्यालय में कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्राओं के समूह पर अश्लील फोटो व वीडियो डालने के प्रकरण में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर महिला शिक्षकों से कई घंटे पूछताछ की। पुलिस ने नाराज अभिभावकों को जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
दरअसल कुछ दिन पूर्व नगर के एक स्कूल में छात्राओं के समूह पर कुछ शरारती तत्वों ने अश्लील फोटो व वीडियो भेजी। प्रकरण संज्ञान में आने पर स्कूल की प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ कोतवाली पहुंचकर अज्ञात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कई दिन बाद भी पुलिस के कार्रवाई न होने से नाराजगी अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर छात्राओं की क्लास टीचर्स पर शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्कूल की महिला शिक्षकों के साथ कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त प्रकरण में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भी अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि यदि इस प्रकरण में स्कूल का कोई शिक्षक या फिर छात्र की भूमिका पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed