फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police personnel accused of recovering by beating

पुलिस कर्मियों पर पिटाई कर वसूली करने का आरोप

Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of recovering by beating
खेकड़ा। गांव डूंडाहैड़ा निवासी विजयपाल ट्रक चलाता है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह खेड़ा हटाना स्थित एक ईंट भट्ठे से ट्रक में ईंट लादकर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास जीप में सवार चार पुलिस कर्मियों ने उसे रुकवा लियर और एंट्री के रुपये मांगने लगे। आरोप है कि मना करने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी जेब से जबरन 400 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर डंडों से उसकी पिटाई की। पिटाई में उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। इसके बाद वह घायल अवस्था मे डूंडाहैड़ा पुलिस चौकी पर पहुंचा। मगर, पुलिस ने उसे वहा से भगा दिया। उसने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जांच कराकर दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed