{"_id":"67f02da7abc398bd5704315d","slug":"police-on-high-alert-for-friday-prayers-monitoring-with-drones-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129184-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जुमे की नमाज के लिए हाई अलर्ट रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जुमे की नमाज के लिए हाई अलर्ट रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी
Sat, 05 Apr 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बागपत की मरकज वाली मस्जिद में अलविदा जुमे पर नमाज अदा करके आते अकीदतमंद व तैनात पुलिसकर्मी। सं
बागपत। वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पास होने के बाद शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर रही और ड्रोन उड़ाकर निगरानी रखी गई। अफसरों ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त भी की।
लोकसभा के बाद राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास हो गया। इसके बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने न्यायालय जाने और वक्फ संशोधन बिल का विरोध जारी रखने की बात कही थी। वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पास होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई।
शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिस तैनात की गई। उधर, अफसरों ने भी निरीक्षण किया। नमाज की तकरीर में पुराने कस्बे की मरकज मस्जिद के मौलाना मुफ्ती अहसान ने देश में भाईचारा कायम रखने की दुआ कराई।