{"_id":"67ed87168848baff18036c46","slug":"police-on-alert-mode-holiday-cancelled-baghpat-news-c-30-1-sah1001-146263-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अलर्ट मोड पर रही पुलिस, छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अलर्ट मोड पर रही पुलिस, छुट्टी रद्द
Thu, 03 Apr 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के शेखपुरा में फ्लैग मार्च करती पुलिस ,स्रोत पुलिस
सहारनपुर। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल के पेश किए जाने को लेकर जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। पुलिस ने शहर से लेकर देहात में संवेदनशील और मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकाला। बाजारों में पुलिस बल तैनात रहा। छुट्टियां रद्द होने के कारण जिले भर के थाने और पुलिस लाइन आदि स्थानों पर तैनात 100 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लौटे।
सीओ द्वितीय शैलेंद्र प्रताप गौतम के नेतृत्व में देहात कोतवाली पुलिस ने शेखपुरा गांव में पैदल मार्च किया। इसी तरह थाना मंडी पुलिस, शहर कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। सरसावा में पुलिस और आरएएफ के जवानों ने पैदल मार्च किया। इसके बाद पुलिस छह से अधिक गांवों में पहुंची। बेहट में सीओ मुनीष चंद्र व इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को लेकर लोगों दुकानदारों व रेहड़ी खोखे वालों को चेताया। पुलिस दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से शाकंभरी मार्ग, जगदंबा कॉलोनी, चकराता रोड व गांधी चौक से होते हुए कस्बे के सभी गली मोहल्लों से निकली। खुफिया एजेंसियों ने भी हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। पुलिस अधिकारी भी सभी थाना क्षेत्रों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।
वहीं, सरसावा, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, देवबंद और गंगोह समेत अन्य स्थानों पर भी पैदल मार्च किया गया। दरअसल, वक्फ बिल को लेकर मुख्यालय की तरफ से छुट्टी रद्द होने के आदेश आए थे, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर जितने भी अधिकारी और पुलिसकर्मी छुट्टी पर थे वह अपने घरों से वापस ड्यूटी पर लौट आए।