{"_id":"5d8e61e58ebc3e015d44c99f","slug":"police-ne-byke-chor-pakde-baraut-news-mrt445449920","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
- हाईवे पर चोरी कर मिस्त्री की दुकान पर बदलते थे पुर्जे
फोटो संख्या 9
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत। पुलिस ने एलआईसी कार्यालय के सामने एक बाइक मिस्त्री की दुकान से मिस्त्री सहित बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलआईसी कार्यालय के सामने बाइक मिस्त्री विक्की पुत्र गोपाल निवासी जोनमाना की दुकान पर चोरी की बाइकों के पुर्जे बदले जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल को भेजा। वहां से मिस्त्री विक्की और बाइक चोर गिरोह के सोनू पुत्र जोगिंद्र, सौरभ पुत्र विरेंद्र निवासी बिजरौल को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दिल्ली से चुराई गई एक बाइक को बरामद किया गया। इसके पुर्जे बदले गए थे। उन्होंने बताया कि ये आरोपी बाइक चोरी कर मिस्त्री की दुकान पर उनके चेसिस नंबर, नंबर प्लेट और हुलिया बदलकर उन्हें बेच देते थे। इनसे पूछताछ की जा रही है। आगे भी कुछ घटनाओं का खुलासा हो सकता है।