{"_id":"6075e6598ebc3e59244482c7","slug":"police-issued-three-and-a-half-thousand-red-cards-in-the-district-baghpat-news-mrt534364010","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जिले में जारी किए साढ़े तीन हजार रेड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जिले में जारी किए साढ़े तीन हजार रेड कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए शस्त्र लाइसेंस जमा करा लिए गए है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। कई को जिला बदर भी किया जा चुका है। पुलिस ने लगभग साढ़े तीन हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं। चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में जुटा हुआ है। चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी के मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन केंद्रों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक गांव के संदेह के घेरे में आए 10 से 15 लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया है। जिले भर में लगभग साढ़े तीन हजार लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए है। चुनाव में अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्या है रेड कार्ड
चुनाव के समय पुलिस प्रशासन की ओर से प्रत्येक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिंहित किया जाता है। थानावार लोगों की सूची तैयार कर एक कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड को रेड कार्ड कहते है। गांव में माहौल खराब होने पर सबसे पहले रेड कार्ड जारी किए गए लोगों से ही पूछताछ की जाती है। माहौल बिगड़ने की आशंका में पुलिस ऐसे लोगों को हिरासत में ले लेती है।