फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police is giving tea to the killers, where to go for justice

गंभीर आरोप: हत्यारों को पास बैठाकर चाय पिला रही पुलिस, पीड़ित परिजन बोले- इंसाफ के लिए कहां जाएं

Sat, 06 Aug 2022 05:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 05:06 PM IST
सार

Murder Case: परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इंसाफ के लिए कहां जाएं। परिजनों का कहना है कि पुलिस हत्यारों को पास बैठाकर चाय पिला रही है।

विज्ञापन
Police is giving tea to the killers, where to go for justice
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Murder Case: जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और गांव के ही एक चिकित्सक पर युवक की बिजरौल गांव के जंगल में हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सीओ कार्यालय पर धरना देंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम हुसैनपुर कला के लोग कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी भूरा का इकलौता बेटा सुहेल मेरठ के एक कॉलेज से बी-फार्मा कर रहा था और गांव के ही एक चिकित्सक के क्लीनिक पर काम सीख रहा था। आरोप है कि चिकित्सक ने बेटी की शादी के लिए पांच लाख रुपये उधार लिए थे, मांगने पर उससे रंजिश रखने लगा। आरोप लगाया कि 26 जुलाई को चिकित्सक ने अन्य कई लोगों के साथ मिलकर बिजरौल गांव के जंगल में ले जाकर सुहेल की हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेंक कर ऐसा दर्शाया कि जैसे कोई सड़क दुघर्टना हुई हो।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कोतवाल को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने के बजाय आरोपी को अपने साथ बैठाकर चाय पिला रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन व मांग करने वालों में नसीम, भूरा, आशु, हासिम, आसिफ, सगीर, मंगता, नवाब, सलीम, शौकत, इलियास, तोफिक, मुरसलीन, फुरकान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: क्रूरता की हदें पार, प्रेमी के साथ मिलकर अपने लाल को उतारा मौत के घाट, सच जानकर अफसर भी हैरान

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed