फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother killed her son along with lover

ये कैसी मां: क्रूरता की हदें पार, प्रेमी के साथ मिलकर अपने लाल को उतारा मौत के घाट, सच जानकर अफसर भी हैरान

Sat, 06 Aug 2022 08:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 08:24 AM IST
सार

Murder: मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने लाल को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद छोटे बेटे को भी गुमराह कर उसका शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। अब हत्या का राज खुला तो अफसर भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Mother killed her son along with lover
खौफनाक वारदात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Murder: स्टोर संचालक अनुज कुमार उर्फ समर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ। परिवार से अलग रहने वाली मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर अनुज की हत्या की थी। आरोपी प्रेमी ने अनुज के प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाला था। बाद में मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर शव को कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मां और शव ठिकाने लगाने में मदद करने पर छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। फरार प्रेमी देवेंद्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मोदीनगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अनुज कुमार 18 जुलाई को लापता हो गया था। करीब 15 दिन बाद तीन अगस्त को अनुज का शव नंदनगरी कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। अनुज की पत्नी अंजलि ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना और प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की पुष्टि हो गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मां कृष्णा देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो वह मामले को आत्महत्या बताकर गुमराह करती रही। पुलिस ने सख्ती की तो कृष्णा देवी टूट गई और उसने सच्चाई उगल दी। बताया कि दो दो अगस्त को अनुज ने उसे देवेंद्र के साथ देख लिया था। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। कृष्णा देवी और देवेंद्र ने अनुज का गला दबा दिया और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा मारा, जिससे अनुज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मां कृष्णा देवी और देवेंद्र ने गला दबाकर अनुज की हत्या की। भाई अभिषेक की मदद से शव खाली प्लॉट में फेंका गया। कृष्णा देवी और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 18 जुलाई से दो अगस्त के बीच अनुज कहां रहा, इसकी जानकारी आरोपियों को नहीं है।

हत्या के बाद दिनभर घर में छुपाए रखा शव
हत्यारोपी मां कृष्णा देवी ने बताया कि अनुज की हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए वह दिनभर सुरक्षित स्थान खोजते रहे लेकिन कोई जगह नहीं मिली। इस चक्कर में शव दिनभर घर में पड़ा रहा। रात होने पर शव खाली प्लॉट में फेंक दिया।

यह भी पढ़ेंछ New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’

छोटे बेटे को आत्महत्या बताकर किया गुमराह
अनुज के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने छोटे बेटे को शामिल किया। पुलिस का कहना है कि कृष्णा देवी ने अभिषेक को फोन कर अपने पास बुलाया और अनुज की आत्महत्या करने की सूचना देकर उसे गुमराह किया। कृष्णा देवी ने अभिषेक को पुलिस का डर दिखाकर उसकी मदद से अनुज का शव खाली प्लॉट में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed