फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police have revealed that murder case of Sarfaraz with help his wife in Baghpat

Baghpat: सरफराज की हत्या का खुला राज, पत्नी ने उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

Wed, 07 Dec 2022 01:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Dec 2022 01:24 PM IST
सार

Baghpat Murder Case : पुलिस ने सरफराज की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी ने ऐसा सच उगला, जिसे जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Police have revealed that murder case of Sarfaraz with help his wife in Baghpat
जांच करती बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सरफराज की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि सैड़भर गांव के सरफराज की मौत ट्रेन से कटकर नहीं, उसकी हत्या की गई थी। वहीं शव सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद पत्नी ने हत्या का राज खोल दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके प्रेमी ने सरफराज की हत्या की है। 

विज्ञापन


सैड़भर गांव का रहने वाला सरफराज शादियों में तंदूर का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ कई महीनों से खेकड़ा में रह रहा था। जिसका शव सोमवार रात खेकड़ा में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। इसके बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसकी पत्नी पर आरोप लगाया था। इस मामले बुधवार की सुबह मृतक सरफराज की पत्नी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की पत्नी शबनम ने बताया कि खेकड़ा के एक युवक के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है और उसी ने सरफराज की हत्या की है। यह जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता मेहरदीन ने खेकड़ा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed