{"_id":"633f25072bfab8054c1077d8","slug":"police-failed-to-find-martyr-s-wife-baraut-news-mrt6084792135","type":"story","status":"publish","title_hn":"... बेटी की तस्वीर देखकर दिल को तसल्ली दे रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... बेटी की तस्वीर देखकर दिल को तसल्ली दे रहे परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बागपत पुलिस 37 दिन बीतने के बाद भी शहीद की पत्नी बेबी को ढूंढने में नाकाम है। डॉग स्क्वायड, एसओजी सहित स्थानीय पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है। उधर, बेबस परिजन बेटी की तस्वीर देख दिल को तसल्ली दे रहे हैं।
बिजरौल गांव निवासी बेबी शहीद धर्मेंद्र की पत्नी है। वह बीती 30 अगस्त को संदिग्ध हालात में गांव से लापता हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। वहीं, उसके भाई ने गांव के ही समुदाय विशेष के कुछ लोगों के खिलाफ शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने दर्जन भर स्थानों पर दबिश दी। जंगल में ड्रोन से तलाश कराई, तालाब में गोताखोरों से ढुंढवाया, डॉग स्क्वॉयड की मदद से गांव में तलाश कर्राई परंतु सुराग नहीं लग सका।
आखिर कहां गई बेबी
बेबी के परिजनों के साथ पूरा गांव परेशान है। वहीं, पुलिस के लिए बेबी को ढूंढना चुनौती बना है। बेबी के लापता होने के बाद पुलिस की कार्यशैली के विरोध में गांव में पंचायत हुई, जिसमें लोगों ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि बेबी को पुलिस द्वारा नहीं ढूंढने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
परिजन जता रहे हत्या की आशंका
शहीद धर्मेंद्र की पत्नी बेबी की तलाश में डॉग स्क्वायड को बिजरौल गांव में बुलाया था। डॉग स्क्वायड ने घर से लेकर कई जगह तक तलाश किया। इसके बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। वहीं, परिजन बेबी की हत्या की आंशका जता रहे हैं।
विशेष समुदाय के लोगों को छोड़ने पर नाराजगी
परिजनों ने गांव के समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर बेबी का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई थी। उसके भाई अरविंद ने कोतवाली में समुदाय विशेषके लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा बाद में उन्हें छोड़ दिया। उधर, सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस अब भी बेबी की तलाश कर रही है।