{"_id":"678d47a0762ed5b3c40e3104","slug":"police-failed-in-parade-rehearsal-reprimanded-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125166-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परेड की रिहर्सल में फेल हो गई पुलिस, फटकार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परेड की रिहर्सल में फेल हो गई पुलिस, फटकार लगाई
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड की तैयारी परखने के लिए रविवार को रिहर्सल कराई गई। इसमें पुलिसकर्मी फेल हो गए, जिनके सही कदमताल नहीं होने पर आरआई ने फटकार भी लगाई। उन्होंने दस दिन लगातार रिहर्सल कराने के बाद भी सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई।
पुलिस लाइन में रविवार शाम चार बजे परेड की रिहर्सल कराई गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी दाई की जगह बाई तरफ देखने लगे तो कुछ पुलिसकर्मी एक दूसरे के बीच दूरी नहीं बना पाए। एक टोली कमांडर को कमांड सुधारने के भी निर्देश दिए। वहां कुछ पुलिस कर्मी एक बार फायरिंग के बाद दोबारा फायरिंग नहीं कर सके।
इसके अलावा महिला कांस्टेबल व पुलिस कर्मियों के बाजू शस्त्र और अभ्यास में कमियां मिली। इस मामले में आरआई राधेश्याम ने बताया कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल कराई जाएगी, उससे पहले सभी कमियां सुधार ली जाएगी। पुलिस कर्मियों को लगातार गलतियों को दूर करने के बारे में बताया जा रहा है।