फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police deployed on the banks of Yamuna, pilgrimage started

यमुना के किनारों पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू

Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police deployed on the banks of Yamuna, pilgrimage started
सोनीपत, बागपत और आसपास के जिलों के श्रद्धालु यमुना में करते हैं स्नान
विज्ञापन

बागपत। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पक्का घाट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। गोताखोर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोक रहे हैं। प्रशासन की टीम भी यमुना के किनारों पर भ्रमण करेगी। लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का आह्वान किया गया। सोमवार सुबह को सोनीपत और बागपत के किनारों पर श्रद्धालु स्नान करेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा पर नदियों में श्रद्धालु स्नान कर मंगलकामना करते हैं। रविवार को यमुना के पक्का घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया। सोनीपत, गाजियाबाद और मेरठ के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। बागपत कोतवाली पुलिस ने यमुना के पक्का घाट पर भ्रमण किया। स्नान करने आए श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका गया। पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया। एसडीएम सदर अनुभव कुमार का कहना है कि प्रशासन की टीम लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक करेंगी। गहरे पानी में लोगों को जाने से रोका जाएगा। कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना में स्नान का धार्मिक महत्व
बागपत। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि पुण्य की प्राप्ति होती है। किसी नदी या साफ पानी के तालाब में श्रद्धालु स्नान करते हैं। जिले से होकर गुजर रही यमुना नदी पर हरियाणा और यूपी के श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed