फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police close to solving the robbery, two suspects taken into custody

Baghpat News: लूट के खुलासे के नजदीक पुलिस, दो संदिग्ध हिरासत में लिए

Sun, 04 Aug 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 04 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Police close to solving the robbery, two suspects taken into custody
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में किरयाना व्यापारी विजय कुमार गुप्ता के परिवार को बंधक बनाकर 6.20 लाख रुपये और जेवर लूट की घटना के पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह बताया जा रहा है कि उनसे काफी अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ले के रहने वाले किरयाना व्यापारी विजय कुमार गुप्ता के मकान में शुक्रवार की शाम को चार नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी अनीता, पुत्रवधू जूही, पोते अनुभव और चैतन्य की गर्दन पर चाकू रखकर बंधक बना लिया। वहां से बदमाशों ने अनीता के पर्स में रखे करीब बीस हजार रुपये, दुकान से एकत्र हुए एक सप्ताह के छह लाख रुपये के अलावा जूही का मंगलसूत्र और नाक से सोने की नथ लूट ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश छत के रास्ते से भाग गए थे। उनको सामने मस्जिद पर बैठे लोगों ने भागते हुए देखा था तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उनसे पुलिस को बदमाशों के बारे में काफी अहम जानकारियां मिली और उनकी पहचान हो गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है जो व्यापारी के घर के पास के रहने वाले हैं। उनसे लूट से जुड़ी जानकारियां भी मिलने की बात कही जा रही है। इस तरह पुलिस लूट के काफी नजदीक पहुंच गई है। एसपी का कहना है कि जिन संदिग्धों को पकड़ा गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। लूट की घटना का रविवार को खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में पहुंचे व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग उठाई
शहर के व्यापारी नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, मनोज गोयल, विक्की चौधरी, कन्हैया गुप्ता, राजेश खुराना, जिकरूर्रहमान, पवन गुप्ता, मिठ्ठन, अंकुर जैन, नवीन आदि शनिवार को कोतवाली में पुलिस से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना के जल्द ही खुलासे की मांग की और रविवार तक घटना का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को बाजार बंद की चेतावनी दी। पुलिस ने उनको बताया कि लूट के खुलासे के काफी करीब पहुंच गए है और रविवार तक खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed