{"_id":"62a77d5fe449f54940104433","slug":"police-chased-the-people-of-kashyap-community-tried-to-block-the-highway-baraut-news-mrt592750556","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की अस्थियां लेकर तहसील में धरना देने पहुंचे सूप गांव के कश्यप समाज के लोगो के साथ पुलिस की तीखीं झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की अस्थियां लेकर तहसील में धरना देने पहुंचे सूप गांव के कश्यप समाज के लोगो के साथ पुलिस की तीखीं झड़प
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सूप गांव में कश्यप समाज की बेटी की मौत के मामले में इंसाफ के लिए अस्थियां लेकर सोमवार को तहसील में धरने देने पहुंचे कश्यप समाज के लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसको लेकर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद कश्यप समाज के अन्य लोग तहसील पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। करीब पांच घंटे तक धरना चलने के बाद एसडीएम उनके बीच पहुंचे। कश्यप समाज के लोगों ने सात सूत्रीय ज्ञापन देकर सात दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बीती 15 मई को रमाला क्षेत्र के गांव सूप में किशोरी ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में न्याय न मिलने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे नाराज परिजनों ने अभी तक किशोरी की अस्थियों का विसर्जन नहीं किया। कश्यप समाज के लोग सोमवार को अस्थियां लेकर तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि पुलिस ने आरोपी को जमानत दे दी। अब आरोपी पक्ष पीड़ितों को धमकी दे रहा है। वहीं, उन्होंने चेताया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा अस्थियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। उधर, पुलिसकर्मियों ने बिना अनुमति धरना देने पर बैनर छीनकर लोगों को धक्के देना शुरू कर दिया। वहीं, चार लोगों को गाड़ी में बैठा लिया।
इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाने पहुंच गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हुई। सूचना पाकर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर देवेश शर्मा, महिला सब इंस्पेक्टर साक्षी सिंह सहित अन्य कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उधर, काफी संख्या में समाज के लोग तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस को हिरासत में लिए लोगों को छोड़ना पड़ा। वहीं, लोग डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ गए। मामला बढ़ता देख एसडीएम सुभाष सिंह धरने पर मौजूद लोगों के बीच पहुुंचे। समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी, पचास लाख की आर्थिक मदद, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, कृषि भूमि का पट्टा, सुरक्षा मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा धरना समाप्त किया। इसके बाद कार्रवाई के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने हेतु पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई। धरने पर राहुल कश्यप, जगवीर कश्यप, जवेंद्र कश्यप, अनिल, गोपाल सिंह, ओमपाल कश्यप, रामकुमार कश्यप, विजयपाल कश्यप, सतीश पहलवान, जयवंत कश्यप, सतवीर कश्यप आदि शामिल रहे।

दिल्ली बस स्टैंड पर पुलिस कर्मियों से नोकझोंक करते कक्षक समाज के लोग- फोटो : BARAUT

दिल्ली बस स्टैंड पर तैनात पुलिस बल- फोटो : BARAUT
विज्ञापन