फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught three robbers

पुलिस ने दबोचे तीन लुटेरे

Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police caught three robbers
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पुत्र से बुधवार को ही तीस हजार रुपये लूटे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम और उसके पुत्र नीलम के साथ लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 2200 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम देवी अपने पुत्र अभिषेक के साथ बुधवार की दोपहर खेकड़ा की स्टेट बैंक शाखा में रुपये निकलवाने आई थी। 30 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाश उनसे रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात्रि मे तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पुत्र के साथ गांव रटौल निवासी आतिफ, सोहेब और फाजिल ने लूटपाट की थी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक जंगल में छुप गए थे। बुधवार की रात में ही पुलिस ने तीनों को मीतली रजबहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। लूटा गया मोबाइल और 2200 रुपये भी बरामद किए गए है। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed