फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught three cow smugglers in encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन गोवंश तस्कर

Sat, 25 Jan 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police caught three cow smugglers in encounter
मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे तीन गोवंश तस्कर
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तेड़ा गांव के जंगल में कार में मांस भरकर ले जा रहे गोवंश तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्करों की कार से दो क्विंटल मांस बरामद हुआ है।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि एसओ सिंघावली अहीर शिव प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम तेड़ा गांव के जंगल की नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। अल सुबह पांच बजे होंडा सिटी कार सवार लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी फायरिंग कर कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली लगने से दो घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एक अन्य को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार से दो क्विंटल मांस बरामद किया। आरोपियों के पास से 315 बोर की बंदूक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी मोनीश पुत्र तंसीर और बिलाल पुत्र रहीसू निवासी गोसपुर है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी समीर पुत्र शकील भी इसी गांव का है। दो आरोपी पुलिस के सामने भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

खेतों में कई जगह मिला कटान
अमीनगर सराय। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि बरामद मांस संदिग्ध है, इसकी जांच कराई जाएगी। एसओ शिव प्रकाश ने बताया कि जहीर पुत्र शौकत के खेत में पशुओं के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी अवशेष मिले हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में कटान की कई वारदात
अमीनगर सराय। एक माह में जिलेभर में पशु कटान की कईं वारदात सामने आ चुकी है। गोवंशीय पशुओं को इंजेक्शन लगाकर कटान किया जा रहा है। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में पिछले दिनों ही कटान का मामला पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed